दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद नंदू गैंग के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

0

नई दिल्ली, 21  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदू गैंग के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से हत्या, रंगदारी, अवैध हथियारों की तस्करी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो बदमाशों ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

डीसीपी आउटर विक्रम मीणा ने बताया प्रवीण पहले से आधा दर्जन मामलों में शामिल रहा है और रोहित पर 4 मामले दर्ज हैं। रोहित नरेला थाने में दर्ज एक मामले में परोल जंप करके फरार चल रहा था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में हुई एक कारोबारी पर फायरिंग के मामले में वांटेड चल रहे थे। इनके पास से पुलिस ने दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन कारतूस, चोरी की बाइक और 4 खाली कारतूस बरामद किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.