होशियारपुर , 16 जुलाई 2026 । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुकेरियां में आयोजित एक जनसभा के दौरान शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल ने पंजाब के हितों के साथ समझौता किया, जबकि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां उनकी सरकार लोगों को अधिक अधिकार देकर अपने वादे पूरे करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वहीं कांग्रेस सत्ता की लड़ाई में उलझी हुई है और उसने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगर वह सत्ता में आई तो कल्याणकारी योजनाओं को बंद करेगी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि श्री गुरु साहिब की बेअदबी के लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।