क्या प्रफुल खोड़ा पटेल बनेंगे पंजाब के नए राज्यपाल?

PM मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं बड़े प्रशासक

0

चंडीगढ़, 14  जुलाई 2026 । पंजाब के नए राज्यपाल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल को पंजाब का अगला राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, केंद्र सरकार या राष्ट्रपति भवन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पांच साल में तीन राज्यपाल

पंजाब में 2021 से लेकर अब तक तीन राज्यपालों की नियुक्ति हुई। वर्तमान में गुलाब चंद्र कटारिया पंजाब के राज्यपाल हैं। उनसे पहले बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल थे। इससे पहले वीपी सिंह बदनोर राज्यपाल थे। अगर प्रफुल खोड़ा पटेल पंजाब के राज्यपाल बनते हैं तो उनके लिए यह प्रमोशन जैसा होगा। वे 2021 के बाद चौथे राज्यपाल बनेंगे। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में बीजेपी की सक्रियता, कांग्रेस में अंदरूनी कलह और सत्तारूढ आप के चुनाव मोड में आने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी भी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। अगर बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग लड़े तो राज्य में फोर कॉर्नर फाइट देखने को मिलेगी।

प्रफुल खोड़ा पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भरोसेमंद प्रशासक माना जाता है। वे गुजरात सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं और लंबे समय से केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में उनकी पकड़ को उनकी प्रमुख ताकत माना जाता है।

पंजाब में पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्यपाल पद पर कई बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में यदि प्रफुल पटेल की नियुक्ति होती है, तो इसे राज्य में केंद्र की प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है। फिलहाल यह केवल अटकलों और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित चर्चा है तथा अंतिम फैसला राष्ट्रपति की मंजूरी और आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगा।

बतौर प्रशासक पूरे कर रहे हैं 10 साल

  • प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को 29 अगस्त 2016 को पहली बार दमन और दीव के प्रशासक के तौर नियुक्त हुए थे।
  • इसके बाद उन्हें 30 दिसंबर 2016 को दादरा और नगर हवेली का प्रशसक बनाया गया।
  • दिसंबर 2020 में तत्कालीन प्रशासक दिनेश्वर शर्मा के निधन के बाद लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था
Leave A Reply

Your email address will not be published.