पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में बीच सड़क पत्नी को गोली मारकर फरार हुआ दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल

0

नई दिल्ली, 13  जुलाई 2026 । कानून के रखवाले ही जब कानून की हदें पार कर दें तो तब आम जनता क्या करेगी ? इसका जवाब सोचना भी भयावह है। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर अपनी पत्नी को बीच सड़क पर गोली मारने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को एक ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, सिपाही अपनी पत्नी के साथ स्कूटर से जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से पत्नी पर गोली चला दी। घटना सड़क पर हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.