स्पोर्ट्स डेस्क, ब्राजील का 2026 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप अभियान राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से 2-1 की हार के साथ समाप्त हो गया। इस हार के तुरंत बाद ब्राजील के दिग्गज स्टार Neymar ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
5 बार का चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। नॉर्वे ने सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराया। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। अब उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लिश टीम ने मेजबान मैक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इस हार के बाद संन्यास ले लिया। उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल किया। नॉर्वे की ओर से दोनों गोल एरलिंग हालैंड ने दागे।
34 साल नेमार ने कहा, ‘मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। ब्राजील के लिए मेरा अध्याय अब खत्म हो चुका है।’ उन्होंने 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था।
34 वर्षीय नेमार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2010 में की थी और वह ब्राजील के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में अपनी पहचान बनाई और कई बड़े टूर्नामेंटों में टीम का नेतृत्व किया। हालांकि, वह ब्राजील को विश्व कप का खिताब नहीं दिला सके। नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में नेमार ने स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी पर गोल किया, लेकिन यह गोल ब्राजील को हार से नहीं बचा सका। अंतिम सीटी बजते ही नेमार मैदान पर भावुक हो गए और उनके साथियों ने उन्हें सांत्वना दी। उनके संन्यास के साथ ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में एक युग का अंत माना जा रहा है।