गुरुग्राम की अडानी ऑयस्टर ग्रांडे सोसायटी में बेसमेंट हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से कार क्षतिग्रस्त

0

गुरुग्राम , 06 जुलाई 2026 । गुरुग्राम स्थित अडानी ऑयस्टर ग्रांडे सोसायटी के बेसमेंट में छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। हादसे में पार्किंग में खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। यह हादसा सेक्टर-102ए स्थित सोसायटी के टावर-एच की बी-1 बेसमेंट पार्किंग में हुआ। इस हादसे में बेसमेंट में पार्क एक कार चमेंट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को इतना नुकसान पहुंचा कि वह चलने की स्थिति में नहीं रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई। इससे बेसमेंट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना के बाद सोसायटी में भवन की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर निवासियों में चिंता बढ़ गई है।

उठने लगे यह सवाल

घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि इसी स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। निवासियों ने पूरे भवन की संरचनात्मक जांच कराने, बेसमेंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं बिल्डर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेसमेंट की छत से अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक कार को भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद सोसायटी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। निवासियों ने भवन की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे परिसर का तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

फिलहाल सोसायटी प्रबंधन और संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्लास्टर गिरने के पीछे निर्माण संबंधी कमी, रखरखाव की समस्या या कोई अन्य कारण जिम्मेदार था। यदि आवश्यक हुआ तो मरम्मत और सुरक्षा संबंधी अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.