देहरादून, 23 जून् 2026 । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित नगरासू गुरुद्वारा विवाद में समाधान की उम्मीद दिखाई देने लगी है। पिछले चार दिनों से गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिखों और प्रशासन के बीच लगातार बातचीत का दौर जारी है। दोनों पक्षों के बीच संवाद बढ़ने के बाद विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की संभावना मजबूत होती नजर आ रही है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी को वार्ता से समाधान की आशा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, नागरासु में हुई घटना के संबंध में सरकार, प्रशासन और पुलिस सभी संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है और हमारे पुलिस महानिदेशक पिछले कुछ दिनों से लगातार संपर्क में हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे से जुड़े मुद्दे को लेकर उत्पन्न तनाव के बाद कुछ निहंग सिख छत पर चढ़ गए थे और वहीं डटे हुए हैं। प्रशासन शुरुआत से ही बल प्रयोग के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारी, धार्मिक प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, वार्ता के दौरान निहंग सिखों की चिंताओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया है। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून और नियमों के दायरे में समाधान खोजा जाएगा। इसी वजह से माहौल पहले की तुलना में काफी शांत बताया जा रहा है।
विवाद को देखते हुए गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। हालांकि अब तक स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है और किसी तरह की हिंसक घटना की सूचना नहीं है।
धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी दोनों पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील की है। उनका कहना है कि संवेदनशील धार्मिक मामलों का समाधान संवाद और आपसी समझदारी से ही संभव है। कई प्रतिनिधियों ने मध्यस्थता कर माहौल को शांत रखने की कोशिश की है।
फिलहाल सभी की नजर प्रशासन और निहंग सिखों के बीच चल रही बातचीत पर है। यदि वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है तो आने वाले समय में इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है। स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि संवाद के जरिए जल्द ही गतिरोध समाप्त होगा और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।