नई दिल्ली, 22 जून् 2026 । बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर काम कर रहे 42 वर्षीय टेक्नीशियन चंद्रधारी यादव की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सेट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई की फिल्म सिटी के रॉयल पंप स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट के कारण 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय सेट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट शूटिंग कर रही थीं।
जानकारी के अनुसार, मुंबई की फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से चंद्रधारी यादव करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के समय फिल्म की मुख्य कलाकार Alia Bhatt भी सेट पर मौजूद थीं और अपने हिस्से की शूटिंग कर रही थीं।
घटना के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 40 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। चंद्रधारी यादव अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
मामले में फिल्म कर्मचारियों के संगठन FWICE ने भी चिंता जताई है। संगठन ने फिल्म सेटों पर काम करने वाले मजदूरों और तकनीशियनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही मुआवजे की राशि बढ़ाने की भी मांग उठाई गई है।