दिल्ली में बदलेंगे चीनी CCTV कैमरे, सुरक्षा मजबूत करने के लिए सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

0

नई दिल्ली, 22 जून्‌ 2026 । राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार राजधानी में लगे चीनी कंपनियों के सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की तैयारी कर रही है। सरकार का मानना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में विदेशी तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा कर सकती है, इसलिए स्वदेशी और भरोसेमंद तकनीकी विकल्पों को प्राथमिकता देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से सड़कों पर बेहतर रोशनी मिलेगी, रखरखाव में सुधार होगा और सरकारी खर्च का बोझ भी कम होगा। इसके साथ ही दिल्ली में लगे लगभग 1.4 लाख चीनी मूल के सीसीटीवी कैमरों को भी चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। पहले चरण में 50 हजार कैमरे बदले जाने की योजना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.