नई दिल्ली, 20 जून् 2026 । दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बाद में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर हुई। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी के बीच यात्रियों में आपस में झगड़ा हो गया था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद के दौरान सह-यात्रियों ने उस पर लात-घूंसों से हमला किया।