केशव प्रसाद मौर्य के गाल जैसी अलीगढ़ की सड़कें – सूरजपाल अम्मू

करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने लिया हेमा-ऐश्वर्या का नाम

0

अलीगढ़, 20 जून्‌ 2026 । उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने अलीगढ़ की सड़कों की तारीफ करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ की सड़कें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के “गाल जैसी चिकनी” हैं। अपने बयान के दौरान उन्होंने फिल्म अभिनेत्रियों मालिनी और ऐश्वर्या राय  का भी उल्लेख किया।

करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू पिछले दिनों अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जाहिर करते दिखे थे। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के गुलाम नहीं हैं। इसके साथ ही यह संकेत मिलने लगे कि वह विधानसभा चुनाव 2027 में अपने उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं। अब वह भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर निशाना साधते दिख रहे हैं। इससे इस कयास को बल मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.