ऋषिकेश, 17 जून् 2026 । उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और निर्धारित समयसीमा के अनुसार वर्ष 2029 तक कर्णप्रयाग तक रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आरवीएनएल के उप महाप्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी ने बताया कि रेलवे कर्णप्रयाग परियोजना का काम 75 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। 213 किलोमीटर में से 206 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी हो गई है। वहीं, करीब 150 किलोमीटर से ज्यादा की लाइनिंग का काम हो चुका है।