चंडीगढ़, 13 जून् 2026 । पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि राज्य में नवंबर 2026 में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। इस दावे के साथ उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति को भी साफ कर दिया और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ा संकेत दिया। केजरीवाल ने कहा कि अगर समय से पहले चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के सामने अपने कामकाज के आधार पर वोट मांगेगी।
केजरीवाल ने बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित अन्य नेताओं के साथ रोड शो को संबोधित किया। उन्होंने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार जताया। बता दें कि बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के चार पार्षद बरनाला, मोगा, बटाला और बठिंडा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित हुए।