मालवीय नगर अग्निकांड की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची, कई देशों के दूतावासों ने मांगी घटना की जानकारी

0

नई दिल्ली, 04 जून्‌ 2026 । मालवीय नगर के होटल में लगी आग की चपेट में विदेशी नागरिकों के फंसे होने या मरने की खबर वायरल होने के बाद कई देशों के दूतावास एक्टिव हो गए है और उन्होंने संबंधित भारतीय एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है। सूत्रों के अनुसार, कुछ विदेशी नागरिकों के संभावित रूप से प्रभावित होने की आशंका और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए दूतावासों ने स्थिति पर करीबी नजर रखी हुई है।

दरअसल मेडिकल टूरिज्म के तहत भारत आए लोगों के आग की चपेट में आने के बाद दिल्ली स्थित लगभग सभी देशों के दूतावास अलर्ट मोड पर आ गए। लोकल पुलिस से लेकर जिला पुलिस के अफसरों तक को फोन करके जानकारी ले रहे थे। अमेरिका, स्विट्जरलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका समेत कई देशों के दूतावास की तरफ से लगातार यह पूछा जाता रहा कि मरने वालों या घायलों में कोई उनके देश का नागरिक तो नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.