देहरादून, 02 जून् 2026 । उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने देवभूमि से संगठन को नई दिशा देने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पार्टी को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नितिन नवीन तीन बड़े प्रयोगों के जरिए भाजपा के जनाधार को और विस्तार देने तथा लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
नितिन नवीन के दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले महामंत्री संगठन अजय कुमार की विदाई हो गई है। अजय कुमार को राजस्थान भेजा गया है। अब प्रदेश स्तर पर नए बदलाव और राष्ट्रीय टीम में भी कुछ चेहरों को शामिल करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।