बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल, दिल्ली से लौटते ही CM नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी

0

बिहार , 29 मई 2026 । बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौटते ही सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल बिहार में एमएलसी की 9 सीटें खाली हो रही हैं। इन सीटों पर जून में चुनाव होना है। 1 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक एनडीए की ओर से किसी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि एनडीए में दो नाम पूरी तरह से फाइनल हैं, जिन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा। ये नाम है- नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का।

Leave A Reply

Your email address will not be published.