बिजली कर्मियों के बीच पहुंचे अनिल विज, खुद लिया ज्ञापन; कर्मचारियों संग लगाया नारा – “अनिल विज तुम्हारा है”

0

चंडीगढ़ , 20 मई 2026 । अनिल विज एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बिजली कर्मियों के प्रदर्शन और मांगों को लेकर चल रहे कार्यक्रम के दौरान अनिल विज खुद कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान माहौल उस समय और खास बन गया जब कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने नारा लगाया – “अनिल विज तुम्हारा है।”

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दफ्तर हमेशा कर्मचारियों के लिए खुले हैं, यूनियन नेताओं ने उनके समक्ष कुछ मांगे रखी हैं जिनमें मुख्य एक्स-ग्रेशिया की मांग रखी है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एन्हें एक्स-ग्रेशिया नहीं मिल है जिसमें पांच वर्ष की शर्त है, वह कोशिश करेंगे की इसमें पांच वर्ष से घटाकर इसे दो वर्ष किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसे अनिल विज ने सीधे अपने हाथों से स्वीकार किया। विज ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

अनिल विज का यह अंदाज वहां मौजूद कर्मचारियों और समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई कर्मचारियों ने कहा कि किसी वरिष्ठ नेता का सीधे उनके बीच आकर संवाद करना और ज्ञापन लेना सकारात्मक संकेत है। कार्यक्रम के दौरान विज ने कर्मचारियों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनीं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनिल विज अपनी स्पष्ट शैली और जनता के बीच सीधे संवाद के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। यही वजह है कि उनका यह कार्यक्रम भी सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

हरियाणा में बिजली विभाग से जुड़े मुद्दे लंबे समय से उठते रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों और सरकार के बीच संवाद की यह पहल आने वाले समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.