सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, ‘30 दिन में समस्या का समाधान नहीं तो 31वें दिन अधिकारी होंगे निलंबित’
पटना, 18 मई 2026 । सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी है कि जनता की समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत या समस्या का निपटारा 30 दिनों के भीतर नहीं किया गया, तो 31वें दिन संबंधित अधिकारी खुद को निलंबित मानें।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को सहयोग पोर्टल और सहयोग हेल्पलाइन नंबर का लोकार्पण करते हुए इस बात का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लोगों की फाइलें विभाग में अटकी रहती है। इसी को ध्यान में रखकर अधिकारियों और बाबुओं को हिदायत दी जा रही है कि समस्याओं से जुड़े आवेदन पर 30 दिनों के भीतर काम उस समस्या का समाधान करें, जो पदाधिकारी ऐसा नहीं करता है वो 31वें दिन स्वत: सस्पेंड हो जाएंगे।