चीन में बड़ा राजनीतिक एक्शन, दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

0

बीजिंग, 07 मई 2026 । चीन में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। चीनी प्रशासन ने इन पूर्व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, सैन्य गोपनीयताओं के दुरुपयोग और पद का गलत इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, दोनों को पहले 2 साल जेल में रखा जाएगा। अगर वह दो साल तक कोई नया अपराध नहीं करता तो सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है।

ली शांगफू को पिछले साल अचानक पद से हटाया गया था, जबकि वेई फेंगहे भी सैन्य भ्रष्टाचार जांच के दायरे में आए थे। जिसके बाद दोनों को 2024 में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित किया गया था।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा है। पिछले कुछ वर्षों में चीन की सेना और रक्षा से जुड़े के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने लंबे समय तक चली जांच और पूछताछ के बाद मामला अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़े दस्तावेज सामने आने का दावा किया गया। अदालत ने आरोपों को गंभीर मानते हुए कड़ी सजा सुनाई।

Xi Jinping के नेतृत्व में चीन पिछले कुछ वर्षों से भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इस अभियान के तहत सेना, सरकारी विभागों और बड़े प्रशासनिक पदों पर बैठे कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। चीनी सरकार का कहना है कि सैन्य और प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।

हालांकि मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने चीन की न्यायिक प्रक्रिया और मौत की सजा को लेकर चिंता भी जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई का असर चीन की सैन्य और राजनीतिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। वहीं चीनी सरकार इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा बता रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.