मई में झटका—सिगरेट की कीमतों में 17% तक बढ़ोतरी की तैयारी, जानिए वजह

0

नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026 ।  देश में धूम्रपान करने वालों के लिए बड़ी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 से सिगरेट की कीमतों में करीब 17% तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी प्रमुख कंपनियों जैसे ITC Limited और Godfrey Phillips India द्वारा की जा सकती है। इस खबर के बाद 29 अप्रैल को इन कंपनियों के शेयरों में 6.5% तक की तेजी दर्ज की गई।

कंपनियां वैल्यू-एंड ब्रांड्स (सस्ते सिगरेट) के दामों में भी इजाफा कर सकती हैं। उदाहरण के लिए ITC की गोल्डफ्लेक प्रीमियम के एक पैकेट की कीमत मई 2026 में ₹115 से बढ़कर ₹135 के करीब पहुंच सकती है।

29 अप्रैल को ITC का शेयर करीब 4% और गॉडफ्रे फिलिप्स का शेयर 7% की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी 2% की तेजी देखी गई, जिसमें ITC सबसे आगे रहा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, सिगरेट कंपनियों के पास कीमतों को कंट्रोल करने की अच्छी ताकत है। इससे टैक्स बढ़ने के बावजूद वे अपना मुनाफा बचाने में सफल रहती हैं।

सरकार का मकसद तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर लोगों को धूम्रपान से दूर करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.