UK 10th Board Result 2026: इंतजार खत्म होने वाला है, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
उत्तराखंड , 20अप्रैल 2026 । उत्तराखंड के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। Uttarakhand Board of School Education (UBSE) ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 की तारीख घोषित कर दी है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं की टेंशन अब जल्द खत्म होने वाली है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत एवं सभापति निदेशक माध्यमिक डॉ मुकुल सती की मौजूदगी में उत्तराखंड बोर्ड सभागार रामनगर में 25 अप्रैल को प्रात: 10 बजे घोषित होगा। बोर्ड के अनुसार, UK 10th का रिजल्ट निर्धारित तिथि पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
इस वर्ष परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था और अब सभी को अपने प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें। इसके अलावा, जिन छात्रों को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं होगी, उनके लिए रीचेकिंग और कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के सामने आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर अहम निर्णय लेने का समय होगा। ऐसे में सही मार्गदर्शन और योजना बनाना बेहद जरूरी होगा।