सरकारी टकसाल में सुनहरा मौका—CBT के जरिए होगी भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली,, 01 अप्रैल 2026 । सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Security Printing and Minting Corporation of India Limited (SPMCIL) के तहत संचालित सरकारी टकसालों में बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह CBT (Computer Based Test) के माध्यम से होगी।

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 28 मार्च 2026 से हो चुकी है और उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मई-जून में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। वहीं स्किल या टाइपिंग टेस्ट जून-जुलाई में संभावित है और अंतिम परिणाम जुलाई या अगस्त 2026 तक जारी हो सकता है।

इस भर्ती के तहत सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, इंग्रेवर, जूनियर बुलियन असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और हिंदी टाइपिस्ट जैसे कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सभी पद स्थायी आधार पर भरे जाएंगे, जिससे चयनित उम्मीदवारों को लंबे समय तक सुरक्षित करियर का मौका मिलेगा।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। टेक्निकल और सुपरवाइजर पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या संबंधित विषय में बी.एससी जरूरी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और हिंदी टाइपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग स्किल अनिवार्य रखी गई है। वहीं जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.