तैयार हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लेकिन कनेक्टिविटी अधूरी; नवरात्र में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

0

ग्रेटर नोएडा, 12 मार्च 2026 । उत्तर प्रदेश के Noida International Airport का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और इसे देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। हालांकि एयरपोर्ट का ढांचा तैयार होने के बावजूद इससे जुड़ी सड़क और रेल कनेक्टिविटी का काम अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हो पाया है।

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अब उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार है। नवरात्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि एयरपोर्ट के संचालन से पहले कनेक्टिविटी को लेकर कई चुनौतियां अभी बाकी हैं। फिलहाल एयरपोर्ट तक पहुंचने का मुख्य मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे ही है। जबकि एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बनाई जा रही कई सड़कें और एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.