दिल्ली बुराड़ी हादसा- 4 लोग 24 घंटे बाद रेस्क्यू

0

नई दिल्ली,  29 जनवरी। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 27 जनवरी की शाम 4 मंजिला नवनिर्मित इमारत ढह गई थी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। अब तक 21 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

रेस्क्यू किए गए लोगों में एक ही परिवार के 4 सदस्य दंपती और दो बेटे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की छत का स्लैब LPG सिलेंडर पर गिरा था। इससे बने गैप में ये चारों फंस गए और मलबे में दबने से बच गए।

नॉर्थ दिल्ली डिप्टी कमिश्नर राजा बंठिया ने कहा- दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, DDMA और NDRF की टीमें अब भी रेस्क्यू में जुटी हैं। बुधवार रात तक रेस्क्यू जारी रहेगा। मकान मालिक योगेंद्र भाटी और अन्य के खिलाफ पर केस दर्ज किया गया है।

मरने वालों में साधना (17), राधिका (7), अनिल गुप्ता (42) और दो मजदूर मोहम्मद सरफराज (22) और मोहम्मद कादिर (40) शामिल हैं। फिलहाल बिल्डिंग हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है।

मृतकों के परिजन को मुआवजे की घोषणा इलाके के AAP विधायक संजीव झा ने हादसे में जान गंवाने वाले हर एक वयस्क मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए और नाबालिग मृतकों के परिवारवालों को 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। झा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी जल्द परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा करेगी।

लोग बोले- समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ इलाके में रहने वाले लोगों के मुताबिक, जब घटना हुई तब बहुत तेज आवाज आई और आसमान में धूल का गुबार उठा था। शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है। फिर जानकारी मिली की इमारत ढह गई है। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस, फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.