क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का शेयर करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

₹272 के इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 280 रुपये और एनएसई पर 278 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ शेयर।

0

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को 272 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

 

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 2.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 280 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं, एनएसई पर इसने 278 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 2.20 प्रतिशत अधिक है।

 

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,492.28 करोड़ रुपये रहा।

 

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 17 गुना अभिदान मिला था।

 

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने 456 करोड़ रुपये के अपने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 259 से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

 

इस निर्गम में 355 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए, जबकि मौजूदा शेयरधारकों ने 101 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की।

साभार: वेब वार्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.