नई दिल्ली, , 24 नवंबर 2026| बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता अक्षय कुमार ने अभिनेत्री के इस फैसले का समर्थन किया है।
दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में काम के घंटों और फिल्म इंडस्ट्री के वर्क कल्चर पर चर्चा के दौरान करण जौहर ने दीपिका की मांग को जायज बताया। उन्होंने कहा कि अगर पुरुष सुपरस्टार अपने काम के घंटे तय कर सकते हैं, तो महिला कलाकारों को भी ऐसा करने का पूरा अधिकार है।
करण ने अक्षय कुमार की कार्यशैली की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि अक्षय सुबह जल्दी मीटिंग करते हैं, अपनी स्क्रिप्ट अच्छी तरह तैयार रखते हैं और फिल्म निर्माताओं के साथ पूरा सहयोग करते हैं।
अक्षय कुमार ने भी तय समय में शूटिंग पूरी करने की व्यवस्था का समर्थन किया। उनका मानना है कि अनुशासित शूटिंग शेड्यूल फिल्म की रचनात्मकता को प्रभावित किए बिना पूरी टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।
गौरतलब है कि दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पहले भी ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से उनके अलग होने के बाद चर्चा में आई थी। दीपिका ने पहले भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कई पुरुष कलाकार वर्षों से 8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं।
अब इस मुद्दे ने बॉलीवुड में समान अधिकार, बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और कलाकारों के कामकाजी माहौल पर नई बहस छेड़ दी है।