रामायण की कमाई में गिरावट, ₹99 से शुरू हुए टिकट के दाम

बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन कमाई में 64% की बड़ी गिरावट दर्ज होने के बाद मेकर्स ने टिकट की कीमतों में 80% तक की कटौती की है। फिल्म के 2D टिकट अब चुनिंदा सिनेमाघरों में ₹99 से शुरू हो रहे हैं।

0

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026| निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 दिनों में ₹1,700 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अब फिल्म की घरेलू कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 23 नवंबर को फिल्म ने भारत में लगभग ₹12.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो रविवार की ₹35.60 करोड़ की कमाई से करीब 64.3 प्रतिशत कम है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹955.45 करोड़ तक पहुंच गया।

कमाई की रफ्तार धीमी पड़ने के बीच मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास टिकट ऑफर पेश किया है। 24 नवंबर से कई सिनेमाघरों में फिल्म के 2D टिकट सिर्फ ₹99 से शुरू हो रहे हैं। कुछ जगहों पर टिकट की कीमतों में 80 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। हालांकि, 3D, IMAX और प्रीमियम सीटों के टिकट महंगे हो सकते हैं।

फिल्म की कमाई में गिरावट के बावजूद इसका दुनियाभर में ₹1,700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार बड़ी उपलब्धि है। अब देखना होगा कि सस्ते टिकटों का ऑफर सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ाने में कितना कामयाब होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.