पंजाब में पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, दो ट्रक धंसे

पटियाला के पसियाना गांव के पास तड़के हुआ हादसा, एक ट्रक में लगी आग; प्रशासन ने यातायात रोका।

0

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026। पंजाब में पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल गुरुवार तड़के अचानक टूट गया और उस पर गुजर रहे दो ट्रक धंस गए। पुल टूटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। भाखड़ा नहर का बहाव मुड़ने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया। 

 

यह हादसा पटियाला-संगरूर बाइपास पर गांव पसियाना के पास हुआ। बताया गया है कि दो ट्रकों में से एक में आग लग गई।सूचना पाकर दमकल विभाग गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुल के टूटने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

 

 भाखड़ा नहर का पानी पुल टूटने से उसके ऊपर से बहने लगा है। प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोक दिया है। दोनों ट्रकों में कितने लोग थे और वे अभी कहां हैं, इसके बारे में भी सूचना नहीं मिल पाई है। हादसे के वक्त ट्रक पुल के आखिरी कोने पर थे। यह पुल 2016 में बनकर तैयार हुआ था। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार इस पुल पर पिछले साल कुछ दरारें आई थी। तब एनएचएआई ने इसकी मरम्मत कराई थी। पुल की लंबाई करीब 150 फीट है।

साभार: वेब वार्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.