PM मोदी का फिलीपींस दौरा: आसियान शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी भूमिका, समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान व्यापार, समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग प्रमुख मुद्दे होंगे।
नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 नवंबर 2026 को फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। इसका मुख्य उद्देश्य 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी है। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा में क्षेत्रीय सहयोग और रणनीतिक संबंधों पर चर्चा होगी।
रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी एक्ट ईस्ट नीति और महासागर दृष्टि के केंद्र में हैं। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, तकनीक और लोगों के जुड़ाव जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है।
17 नवंबर को होने वाले आसियान-भारत सम्मेलन में दोनों पक्ष व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही 2026-2030 की कार्ययोजना के तहत सहयोग और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार होगा। वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता मुद्दे रहेंगे।
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों, शांति तथा सहयोग पर विचार-विमर्श होगा। इस दौरे से भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया के साझेदार देशों के साथ संवाद मजबूत करने और आर्थिक व सहयोग को दिशा देने का अवसर मिलेगा।