नैनीताल , 14 नवंबर 2026| उत्तराखंड के नैनीताल में नैना पीक (चीना पीक) की ट्रैकिंग पर गया बिहार का 19 वर्षीय छात्र अर्नव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस आठ दिन बाद भी लापता है। पुलिस, SDRF, वन विभाग और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार जंगल और आसपास के दुर्गम इलाकों में उसकी तलाश कर रही हैं। ड्रोन की मदद से भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है।
अर्नव मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर गांव का रहने वाला है और भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है।
ट्रैकिंग से लौटते समय अचानक छात्र लापता हो गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीमें जंगल में पहुंची। घने जंगल और दुर्गम रास्तों के बीच छात्र की तलाश जारी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। परिवार वाले भी परेशान हैं।