उत्तराखंड में आपदा मुआवजा दोगुना, अब मृत्यु पर मिलेंगे ₹8 लाख

केंद्र सरकार ने SDRF और NDRF के तहत आपदा राहत सहायता के मानकों में बढ़ोतरी की। मकान, फसल, पशुधन और घायलों के लिए भी आर्थिक मदद बढ़ाई गई।

0

देहरादून, उत्तराखंड, 12 नवंबर 2026|  उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के मानकों में बढ़ोतरी की गई है। अब प्राकृतिक आपदा में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को ₹4 लाख के बजाय ₹8 लाख की अनुग्रह राशि मिलेगी। इसमें राहत एवं बचाव कार्यों में लगे कर्मियों की मृत्यु भी शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध के बाद सहायता राशि बढ़ाने का फैसला लागू किया गया है। स्थायी दिव्यांगता के लिए भी सहायता बढ़ी है। 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता पर अब ₹3.20 लाख मिलेंगे, जबकि 40 से 60 प्रतिशत दिव्यांगता पर ₹94,000 दिए जाएंगे।

इसके अलावा, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के लिए मैदानी क्षेत्रों में ₹1.60 लाख और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.70 लाख की सहायता निर्धारित की गई है। किसानों को फसल नुकसान पर भी अधिक आर्थिक मदद मिलेगी।

ये संशोधित मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी हैं। इस फैसले से आपदा प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.