करण जौहर ने विजय-रश्मिका के ट्रोलर्स को लगाई फटकार, रिश्ते पर कमेंट करने वालों से पूछा- Who Are You?

'कॉफी विद करण 9' में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बातचीत पर सोशल मीडिया में हुई आलोचना के बाद करण जौहर ने दोनों का बचाव किया। उन्होंने लोगों से परिवार को विवाद में न घसीटने की अपील की।

0

नई दिल्ली,  11 नवंबर 2026| बॉलीवुड फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर ने अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के समर्थन में बयान दिया है। दरअसल, दोनों कलाकारों के ‘कॉफी विद करण 9’ में एक साथ नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी और रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

शो के दौरान विजय ने बताया था कि शादी के लिए हामी भरने से पहले उन्होंने रश्मिका से करीब 100 बार यह सवाल पूछने को कहा था। इस बातचीत के कुछ हिस्सों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की आलोचना की और विजय के व्यवहार पर भी सवाल उठाए।

इस विवाद पर द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में करण जौहर ने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन किसी को यह बताने का हक नहीं है कि दूसरे व्यक्ति को अपना रिश्ता कैसे चलाना चाहिए।

करण ने सवाल उठाया कि लोग उनके रिश्ते पर फैसला सुनाने वाले कौन होते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि आलोचना करते समय दोनों के परिवारों को निशाना नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि उनके परिवार शो में मौजूद नहीं थे।

करण का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.