दिल्ली में दिवाली पर आग का तांडव, तीन मंजिला इमारत में मची अफरा-तफरी

0

नई दिल्ली, 09 नवंबर 2026 | दिवाली के त्योहार के बीच राजधानी दिल्ली में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। यहां एक तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। इमारत में मौजूद लोगों के सामने जान बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। हालात इतने गंभीर हो गए कि करीब 15 लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बगल वाले मकान में कूदना पड़ा।

कई गाड़ियां, बुलेट, स्कूटी जलकर खाक

इसके बाद आग ने पास खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया। उसके बाद स्कूटी और फिर पार्किंग में खड़ी कारें जल गई। आग नीचे से फैलकर ऊपर के मंजिल तक पहुंचनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे आग बढ़ रही थी, उसी के साथ धुआं भी फैलना शुरू हो गया। हालात ऐसे हो गए ये आग और धुआं पहले फर्स्ट फ्लोर फिर सेकंड के बाद थर्ड फ्लोर तक पहुंच गई।

पड़ोसी के घर में कूदकर बचाई जान

आग तेजी से फैलने के कारण इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बगल वाले घर की ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान इलाके में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए।

दिवाली के दिन हादसे से इलाके में दहशत

त्योहार के दौरान हुई इस घटना ने आसपास के लोगों को चिंता में डाल दिया। आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ऐसी घटनाएं एक बार फिर त्योहारों के दौरान बिजली की सजावट, पटाखों और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताती हैं।

दिवाली के दौरान घरों और व्यावसायिक इमारतों में आग से बचाव के इंतजाम बेहद जरूरी हैं। लोगों को बिजली की खराब वायरिंग, ओवरलोडिंग और ज्वलनशील सामान के भंडारण से बचना चाहिए। साथ ही इमारतों में आपातकालीन निकास और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध होने चाहिए।

दिल्ली में दिवाली के दिन तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पड़ोसी के घर में कूदकर 15 लोगों द्वारा जान बचाने की घटना ने इस हादसे की गंभीरता को सामने ला दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.