मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में विस्फोट, एक की मौत और कई घायल

नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। धमाके से आसपास के मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा, प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की।

0

मुजफ्फरपुर, बिहार, 3 नवंबर 2026 | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा सोमवार, 2 नवंबर को गोबरसही-डुमरी मुख्य मार्ग पर साहू चौक के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे बिछी पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस रिसाव के बाद आग लगने से जोरदार धमाका हुआ।

 

जिला प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के मकानों और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। घटनास्थल पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और राहत-बचाव दल पहुंचे।

 

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। समिति को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.