उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ लॉन्च, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID

CM धामी ने जारी किया विजन-2047, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

0

देहरादून,02 नवंबर 2026 | उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने नई डिजिटल पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ दस्तावेज का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों पहलों से प्रदेश में सुशासन को मजबूती मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे और नागरिकों को एक ही जानकारी के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने या अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता का वास्तविक पैमाना केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। वहीं, नागरिकों को एक ही जानकारी के लिए बार-बार दस्तावेज देने और विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। देवभूमि परिवार पोर्टल के माध्यम से इन समस्याओं को कम करने तथा सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.