चंडीगढ़, पंजाब,31 अक्टूबर 2026| पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही पंजाब की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
जारी सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है।
इसके अलावा संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम, कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला और डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को अमृतसर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। लुधियाना पूर्व से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और होशियारपुर से ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा को टिकट दिया गया है।
पार्टी की यह सूची 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में शुरुआती 40 सीटों के लिए जारी की गई है। बाकी 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
इससे पहले उम्मीदवारों के चयन को लेकर दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई थी।
अब देखना होगा कि चुनाव से काफी पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने की AAP की रणनीति को पंजाब की जनता का कितना समर्थन मिलता है।