महिला पत्रकारों के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत को मिला था अतिरिक्त DCP का चार्ज

0

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2026 । दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के आरोपों में घिरे ACP विवेक भगत को अतिरिक्त DCP का चार्ज दिए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया। 5 अक्टूबर को जारी प्रशासनिक आदेश में विवेक भगत समेत 12 DANIPS अधिकारियों को एडिशनल DCP के पद का Current Duty Charge (CDC) सौंपा गया था। हालांकि, आरोपों के सामने आने के बाद विवेक भगत ने खुद अतिरिक्त प्रभार नहीं लेने का अनुरोध किया। इसके बाद दिल्ली सरकार ने आदेश में संशोधन करते हुए उनका CDC हटा दिया।

इस पर सोशल मीडिया में तमाम चर्चाएं हैं, लेकिन आला अफसरों का कहना है कि यह रूटीन प्रक्रिया है। सोमवार को जंतर मंतर पर NSUI के प्रदर्शन के दौरान CISF के एक जवान पर चाकू से हमला हुआ। आरोप NSUI के एक कार्यकर्ता पर लगा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.