नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026 । सोने की कीमतों में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹353 घटकर ₹1,47,785 पर आ गया। इससे पहले यह ₹1,48,138 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 17 हजार सस्ती हुआ
इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.20 लाख रुपए पर आ गई।
24 कैरेट सोने का नया भाव
IBJA के 5 अक्टूबर के AM रेट के अनुसार 24 कैरेट यानी 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹14,778 प्रति ग्राम रही। 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,47,785 दर्ज किया गया। इसमें पिछले भाव के मुकाबले ₹353 यानी करीब 0.24 फीसदी की गिरावट आई है।
वहीं 22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,35,371 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,10,839 प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी की कीमत में ₹2,105 का उछाल
सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। IBJA के अनुसार 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹2,105 बढ़कर ₹2,22,934 प्रति किलोग्राम हो गया। यानी एक ही दिन में सोने और चांदी की कीमतों की दिशा अलग-अलग रही।
ज्वेलरी खरीदते समय 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज अलग
यह ध्यान रखना जरूरी है कि IBJA के बताए भाव बेंचमार्क रेट होते हैं। जब ग्राहक ज्वेलरी खरीदता है तो 3 फीसदी GST के अलावा मेकिंग चार्ज और अन्य लागत भी जुड़ सकती है। इसलिए दुकान पर मिलने वाला अंतिम बिल IBJA के बेस रेट से ज्यादा हो सकता है।
सोना खरीदने से पहले 22 कैरेट या 24 कैरेट की शुद्धता, वजन, उस दिन का भाव और BIS हॉलमार्क जरूर जांचना चाहिए।