मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में बचाव पक्ष का नया दावा
बोला- मुस्कान को हत्या करते किसी ने नहीं देखा
मेरठ , 15 सितंबर 2026। मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत में चल रही अंतिम बहस के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की संलिप्तता पर सवाल उठाए हैं। बचाव पक्ष की वकील ने अदालत में दलील दी कि सौरभ की हत्या करते हुए मुस्कान को किसी प्रत्यक्षदर्शी ने नहीं देखा। यह दलील मामले की सुनवाई के अंतिम चरण में सामने आई है।
जिला अदालत में बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि वारदात की रात साहिल शुक्ला को किसी ने सौरभ और मुस्कान के घर जाते हुए नहीं देखा। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं होता कि सौरभ की हत्या साहिल और मुस्कान ने की है। इससे पहले अभियोजन पक्ष गवाहों के बयान और बरामदगी के आधार पर दलील देकर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर चुका है।