हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS-HCS अफसरों के तबादले

नायब सैनी सरकार ने बदली जिम्मेदारियां

0

चंडीगढ़, 08 सितंबर2026 । हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विभागों के कामकाज में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय ने 8 सितंबर को IAS/HCS अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से संबंधित आदेश प्रकाशित किया है।

यहां देखे पूरी लिस्ट

  • मुकुल कुमार (IAS) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के मुख्य प्रशासक बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक भी नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अमनीत पी कुमार की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, भविष्य और खेल विभाग की प्रधान सचिव नियुक्त की गई हैं।
  • आईएएस चंद्र शेखर खरे हैफेड के नए प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं। इसके अलावा वे ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के महानिदेशक का प्रभार भी संभालेंगे।
  • आईएएस विनय प्रताप सिंह हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम तथा हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

बाकी आईएएस अधिकारियों की लिस्ट

  • आईएएस शरणदीप कौर बराड़ शहरी स्थानीय निकाय विभाग की महानिदेशक (DG) बनाई गई हैं।
  • आईएएस सुशील सरवान विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक का पद संभालेंगे।
  • आईएएस अनीश यादव आबकारी एवं कराधान आयुक्त और वित्त विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं।
  • आईएएस अशोक कुमार मीणा शहरी स्थानीय निकाय (ULB) तथा विदेशी सहयोग विभाग के आयुक्त एवं सचिव होंगे।

सरकार की ओर से जारी आदेशों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ हरियाणा सिविल सर्विस के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि कई अधिकारियों को नई जगहों पर भेजा गया है। इससे विभागों के स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन होगा और प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

इससे पहले भी नायब सैनी सरकार लगातार प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर फेरबदल करती रही है। सितंबर की शुरुआत में सरकार ने 29 आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी का तबादला किया था। इसके अलावा अगस्त में भी 6 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों की नई नियुक्तियां और तबादले किए गए थे। ऐसे में ताजा आदेशों को हरियाणा में चल रही व्यापक प्रशासनिक पुनर्संरचना की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से संबंधित विभागों के कामकाज को गति देने और सरकार की प्राथमिकताओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की उम्मीद है। प्रशासनिक फेरबदल में विभागीय अनुभव, कार्यक्षेत्र और वर्तमान जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। कई पदों पर अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से संबंधित विभागों के बीच समन्वय भी महत्वपूर्ण रहेगा।

सरकार के आदेश के बाद अब संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले विभागों और कार्यालयों में कार्यभार संभालना होगा। तबादलों के बाद विभागों में कामकाज का नया समीकरण बनेगा। वहीं, जिन जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, वहां आने वाले दिनों में नई प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर नजर रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.