ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर पुलिस का ताला
खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
ग्रेटर नोएडा, 07 सितंबर2026 । ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर पुलिस द्वारा ताला लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में नाराजगी देखने को मिली। खेल सुविधाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉम्प्लेक्स को अचानक बंद किए जाने से वहां आने वाले खिलाड़ियों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।
नाराज लोगों ने मौके पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। तालाबंदी की सूचना पर अधिवक्ता उमेश भाटी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। उमेश भाटी ने आरोप लगाया कि विरोध करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करा रहे हैं और लोगों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि खिलाड़ियों के अभ्यास के मैदान को ही बंद करना समस्या का समाधान कैसे हो सकता है।