हल्द्वानी, 04 सितंबर2026 । उत्तराखंड की सियासत में कांग्रेस के कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। नितिन नवीन 9 सितंबर से दो दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान हल्द्वानी समेत कई क्षेत्रों में पार्टी संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।
नितिन 9 सितंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले दिन हल्द्वानी और दूसरे दिन 10 सितंबर को वह रुद्रपुर का दौरा करेंगे। नवीन ने इससे पहले मई में भी राज्य का दौरा किया था। लेकिन अब हल्द्वानी पहुंचेंगे। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है।