भगवंत मान की पत्नी के 5 करोड़ के नोटिस पर रिटायर्ड जज रंजीत सिंह का बयान

0

चंडीगढ़ , 25 अगस्त 2026 । पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज रंजीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के नोटिस के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके बयान के बाद इस मुद्दे को लेकर कानूनी और राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

रिटायर्ड जस्टिस सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं एक बात साफ करना चाहता हूं। मुझे आज तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। और अगर मुझे कोई नोटिस मिलता भी है, तो मैं उससे डरता नहीं हूं। मैं उस नोटिस का जवाब नहीं दूंगा। अगर वे इस मामले को कोर्ट में ले जाते हैं, तो हम कोर्ट के सामने जो भी तथ्य रखेंगे। जो भी नतीजे उन लोगों के लिए होंगे जो इसे कोर्ट में ले जा रहे हैं, उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.