विवाद के बाद कंगना रनौत ने बदले सुर, Gen-Z को लेकर अब कही ये बात

0

नई दिल्ली, 08 अगस्त 2026 । बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। Gen-Z यानी नई पीढ़ी को लेकर उनकी टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हुआ, जिसके बाद अब कंगना के सुर बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए नई पीढ़ी के प्रति अपना रुख सामने रखा।

आगे कंगना ने कहा, ‘आज जो झारखंड में बच्चे बैठे हैं और जो इतने अच्छे से प्रोटेस्ट कर रहे हैं और जो युवा मेडल लेकर आए, जिन्होंने मेडल प्रधानमंत्री जी को समर्पित किए हैं। ये कुछ मुट्ठीभर लोग हैं, जो जेन-जी का नाम खराब कर रहे हैं। जेन-जी जो हैं, वो हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें गर्व है अपने जेन-जी पर।’

पहले नई जनरेशन को कहा था गटरछाप

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन पर कहा था कि जेन-जी की रील्स देखकर उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है। कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘कॉकरोच’ के प्रतीक का इस्तेमाल करने पर भी खरी-खोटी सुनाई है।

Gen-Z पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

कंगना रनौत की Gen-Z को लेकर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। उनके बयान को लेकर एक वर्ग ने आपत्ति जताई और इसे नई पीढ़ी के प्रति नकारात्मक टिप्पणी के तौर पर देखा।

सोशल मीडिया पर बहस बढ़ने के बाद कंगना ने अपनी बात को स्पष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य पूरी Gen-Z पीढ़ी को निशाना बनाना नहीं था।

कंगना के बयान अक्सर क्यों रहते हैं चर्चा में?

कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उनके बयान कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद का विषय बनते रहे हैं।

Gen-Z पर उनका ताजा बयान भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है। अब उनके नए बयान के बाद विवाद कितना शांत होता है, यह आने वाले दिनों में सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया से स्पष्ट होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.