‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने भगवान राम, यश के रावण अवतार ने बटोरी सुर्खियां

0

नई दिल्ली, 30  जुलाई 2026 । निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण Part 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साईं पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, दमदार वीएफएक्स और महाकाव्य की विशाल प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया।

‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया।

ट्रेलर में भगवान राम के वनवास, रावण के शक्तिशाली रूप और दोनों के बीच होने वाले महायुद्ध की झलक दिखाई गई है। यश का रावण अवतार और रणबीर कपूर का शांत एवं मर्यादित श्रीराम का किरदार सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं साई पल्लवी के सीता रूप की भी दर्शकों ने सराहना की है।

फिल्म में सनी देयोल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में इन किरदारों की भी प्रभावशाली झलक देखने को मिलती है। फिल्म को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और विजुअल इफेक्ट्स के साथ तैयार किया गया है।

ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। कई प्रशंसकों ने इसके सिनेमैटिक स्केल, बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल क्वालिटी की तारीफ की है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.