पानीपत , 30 जुलाई 2026 । भारत के ‘गोल्डन बॉय’ Neeraj Chopra ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने दूसरे प्रयास में बेहतरीन थ्रो कर आसानी से फाइनल का टिकट हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारतीय खेल प्रेमियों की उम्मीदें एक बार फिर स्वर्ण पदक पर टिक गई हैं।
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत पहले दौर में 76.28 मीटर के थ्रो के साथ की। नीरज ने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर दूर जैवलिन फेंककर फाइनल में जगह बनाई। नीरज चोपड़ा सहित रोहित यादव और यश वीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल के लिए लिए क्वालीफाई कर लिया है।
क्वालीफिकेशन मुकाबले में नीरज ने शुरुआत संभलकर की, लेकिन दूसरे प्रयास में लंबी दूरी तक भाला फेंककर निर्धारित क्वालीफाइंग मानक हासिल कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया और पदक की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश की। उनकी तकनीक, लय और आत्मविश्वास ने एक बार फिर साबित किया कि वे बड़े मंच के खिलाड़ी हैं।
नीरज चोपड़ा मौजूदा दौर के दुनिया के सबसे सफल जैवलिन थ्रो खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और डायमंड लीग जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में अपनी सफलता के बाद अब उनकी नजर कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और स्वर्ण पदक जीतने पर है। भारतीय दल को उम्मीद है कि फाइनल में भी नीरज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराते हुए देश को गोल्ड दिलाएंगे।
अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां नीरज चोपड़ा अपने अनुभव और शानदार फॉर्म के दम पर स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यदि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने में सफल रहते हैं, तो भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ सकता है।