नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026 । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भविष्य निधि (PF) खातों में ब्याज राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से ब्याज क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर है। अब सदस्य अपने PF खाते का बैलेंस चेक कर यह पता कर सकते हैं कि उनके खाते में ब्याज की राशि जुड़ी है या नहीं।
हालांकि SMS का इंतजार करने के बजाय, आप कई ऑफिशियल तरीकों से अपना PF बैलेंस चेक करके यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि ब्याज आया है या नहीं। आप 4 आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आपका PF ब्याज जमा हुआ है या नहीं।
EPFO हर साल सदस्यों के PF खाते पर निर्धारित ब्याज दर के आधार पर ब्याज जमा करता है। यह ब्याज कर्मचारियों की जमा राशि और उनके रिटायरमेंट फंड को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ब्याज क्रेडिट होने के बाद कर्मचारियों के कुल PF बैलेंस में बढ़ोतरी दिखाई देगी।
PF खाताधारक अपना बैलेंस कई माध्यमों से चेक कर सकते हैं। सदस्य EPFO की आधिकारिक वेबसाइट, उमंग ऐप, SMS सेवा या मिस्ड कॉल सुविधा के जरिए अपने खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, सभी खातों में ब्याज अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए कुछ सदस्यों को बैलेंस में बदलाव दिखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
अब PF अकाउंट से 75% पैसा निकाल सकेंगे
EPFO ने हाल ही में PF का पैस निकालने को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब कोई भी EPFO मेंबर अपने PF अकाउंट से पूरा पैसा आंशिक निकासी के रूप में नहीं निकाल सकेगा। अब ग्राहकों को अपने पीएफ अकाउंट में कुल ‘एलिजिबल मेंबर बैलेंस’ का कम से कम 25% हिस्सा PF अकाउंट में रखना होगा।
इसे एक सीधे उदाहरण से समझा जा सकता है। अगर किसी कर्मचारी के पीएफ खाते में कुल एलिजिबल मेंबर बैलेंस 1 लाख रुपए हैं, तो नए नियम के मुताबिक 25 हजार (25%) को खाते में ही छोड़ना अनिवार्य होगा। इस राशि को निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद जो शेष 75 हजार (75%) बचेंगे, उसे ही निकाल सकेंगे।
EPFO समय-समय पर अपने सदस्यों को खाते से जुड़ी सुविधाओं और अपडेट की जानकारी देता रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कर्मचारियों को अपने PF खाते की नियमित जांच करते रहना चाहिए और किसी भी गलती या समस्या की स्थिति में EPFO से संपर्क करना चाहिए।