PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर अनिल विज का हमला

बोले- प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

0

अंबाला , 22  जुलाई 2026 । प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर बात करना चाहते हैं तो संसद जाए और बात करें कौन रोकता है। लेकिन प्रधानमंत्री आवास के बाहर जो हाई सिक्योरिटी जॉन है। वहां पर कोई गलत आदमी भी आ सकता है। कोई भी घटना दुर्घटना हो सकती है, कौन जिम्मेवार होगा बिल्कुल नहीं बख्शना चाहिए ।

अनिल विज ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर प्रदर्शन करना सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर सभी को जिम्मेदारी और मर्यादा का पालन करना चाहिए।

विज ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इसके लिए तय नियम और स्थान निर्धारित होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी प्रदर्शन से प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रभावित होती है तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जहां विपक्ष इसे लोकतांत्रिक विरोध बता रहा है, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है।

मामले को लेकर अब राजनीतिक घमासान बढ़ने की संभावना है। भाजपा नेताओं की ओर से कार्रवाई की मांग के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.