रोहतक , 17 जुलाई 2026 । हरियाणा के रोहतक नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। नगर निगम को कथित तौर पर एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद निगम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। ई मेल प्राप्त होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां गहनता से जांच कर रही है।