NEET 2026 में बिहार के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, टॉपर आयुष को सीएम सम्राट की बधाई

0

पटना , 17  जुलाई 2026 । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के परिणामों में बिहार के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। राज्य के टॉपर आयुष को मुख्यमंत्री सम्राट ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष की उपलब्धि पूरे बिहार के छात्रों के लिए प्रेरणादायक है और यह राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव का भी संकेत है।

NEET रिजल्ट में बिहार के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य से परीक्षा में शामिल हुए करीब 1.50 लाख अभ्यर्थियों में से लगभग 60 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। सफल अभ्वर्थियों की ऑल इंडिया कोटे की काउंसिलिंग 22 जुलाई से शुरू होगी। देशभर में 138 छात्रों ने टॉप रैकर्स में जगह बनाई है। इनमें 17 छात्रों ने 705 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें चार बिहार के है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.